नोटिफिकेशन को जब आप ढूंढना चाहें

अक्सर हम स्मार्टफोन पर कोई जरूरी काम करते समय गैरजरूरी नोटिफिकेशन हटा देते हैं। ऐसे में कई बार कोई खास जानकारी हमारे हाथ से निकल जाती है। बाद में उस नोटिफिकेशन को ढूंढने में दिक्कत होती है। ऐसे में कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आप उस नोटिफिकेशन को दोबारा देख सकते हैं। सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन के 'सेटिंग्स' विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको 'नोटिफिकेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना जानकारी होगा। अब 'मैनेज नोटिफिकेशन' के विकल्प पर क्लिक करें। यहां वे एप नजर आएंगे, जिनकी नोटिफिकेशन आपको प्राप्त हो रही हैं। इनके ठीक ऊपर 'मोर' का विकल्प दिखेगा, उसे दबाएं। अब आपको वे सारी नोटिफिकेशन नजर आएंगी, जिन्हें आपने अनजाने में स्किप कर दिया था। अपनी पसंद के अनुसार आप प्रत्येक नोटिफिकेशन पर क्लिक कर उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एंड्रॉइड के अलग-अलग वर्जन में नोटिफिकेशन का विकल्प अलग-अलग नाम से हो सकता है, जैसे- 'एप या नोटिफिकेशन' या 'नोटिफिकेशन एंड स्टेटस बार' आदि। इस तरह आप आसानी से स्किप नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।









Comments

Popular posts from this blog

How to add name of new member in ration card. कैसे जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम